हिन्दी में देख कर कैसा लगा?
अच्छा न !
दो तीन दिन पहले की बात है मैंने यूनाइटेड नेशंस वालेंटियर के एक काम में अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने की सहमती दी थी। तब मैंने सोचा था की इसे जैसे हम लोग sms लिख देते हैं वैसे ही लिख देना होगा मतलब रोमन में ।
तो उनका मेल आया की वो यूनिकोड नाम की कोई चीज इस्तेमाल करते हैं अब ये क्या बला है मुझे नही पता पर मैंने सोचा की ट्राई करने में क्या जाता है क्या पता समझ में आ ही जाय
कल मैंने उनकी दी हुई साईट से एक सॉफ्टवेर डाउनलोड किया और उसके साथ जूझता रहा । फ़िर ज्ञान चक्षु खुले और मैंने ट्रांसलिटरेशन नाम की एक चीज का पहला अनुभव किया ।
ये वाकई मजेदार है की रोमन में लिखो और वो हिन्दी में बदल जाय
Wednesday, February 12, 2003
Subscribe to:
Posts (Atom)